देश की खबरें | राजस्थान सरकार का जनजागरण अभियान, एक करोड़ मास्क बांटेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान सरकार ने कोराना वायरस संक्रमण से बचाव और इसको लेकर आम जनता में जागरुकता के लिए एक बड़े जनजागरण अभियान की शुरुआत शुक्रवार को गांधी जयंती पर की। सरकार ने इस आन्दोलन के तहत संक्रमण से बचाव के लिए आमजनता को एक करोड़ मास्क वितरित करने का लक्ष्य रखा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, दो अक्टूबर राजस्थान सरकार ने कोराना वायरस संक्रमण से बचाव और इसको लेकर आम जनता में जागरुकता के लिए एक बड़े जनजागरण अभियान की शुरुआत शुक्रवार को गांधी जयंती पर की। सरकार ने इस आन्दोलन के तहत संक्रमण से बचाव के लिए आमजनता को एक करोड़ मास्क वितरित करने का लक्ष्य रखा है।

अल्बर्ट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी जोशी ने जन आंदोलन शुरू करने के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कदम को समसामयिक फैसला बताते हुए कहा कि जन आन्दोलन से आम जनता संक्रमण के प्रति सतर्क होगी।

यह भी पढ़े | Assam Floods: असम में बाढ़ से एक और की मौत, 2.42 लाख लोग अभी भी प्रभावित.

उन्होंने कहा कि सरकार का यह आन्दोलन किसी भी जाति, धर्म, विचारधारा या राजनीति से परे है। इससे आम जनता संक्रमण के प्रति सतर्क होगी। उन्होंने कहा कि बिना जन चेतना और जन आन्दोलन के इस महामारी से लड़ना नामुमकिन है।

सरकार का यह जागरुकता कार्यक्रम 31 अक्टूबर तक चलेगा। इस आन्दोलन के तहत सरकार ने संक्रमण से बचाव के लिए आम जनता को एक करोड़ मास्क वितरित करने का लक्ष्य रखा है।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh By-polls 2020: बीएसपी ने जारी की 10 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, कांग्रेस से BSP में शामिल महेंद्र सिंह बौद्ध को भांडेर से मिला टिकट.

स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने जनता से अपील की कि वह मुख्यमंत्री गहलोत के नेतृत्व में संक्रमण के विरुद्ध इस जन आन्दोलन अभियान में सक्रिय भागीदारी निभायें खुद भी मास्क पहने, औरों को भी पहनाये।

शिक्षा राज्य मंत्री गोविन्द डोटासरा ने कहा कि यह एक गैर राजनैतिक आन्दोलन है, जिसमें सभी राजनैतिक दलों तथा समाज के सभी वर्गों को शामिल करने का प्रयास रहेगा।

पृथ्वी कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\