देश की खबरें | राजस्थान: बीकानेर में बच्ची से दुष्कर्म, एक को हिरासत में लिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के बीकानेर जिले में एक व्यक्ति ने आठ वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
जयपुर, 10 जनवरी राजस्थान के बीकानेर जिले में एक व्यक्ति ने आठ वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार रात की है जब नाबालिग लड़की दूध लेने के लिए गई थी और वह अन्य बच्चों को देखकर उनके साथ खेलने लगी।
पुलिस ने बताया कि तभी पड़ोसी युवक उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद मौके से फरार हो गया।
उसने बताया कि पीड़िता ने घर पहुंचकर आपबीती बताई। पीड़िता को बीकानेर के एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां मेडिकल बोर्ड द्वारा चिकित्सीय प्रशिक्षण किया गया।
नापासर के थानाधिकारी संदीप कुमार ने बताया, ‘‘अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपी भागने की फिराक में था। ट्रेन में सफर करते समय उसे हिरासत में लिया गया। उसे आगे की जांच के लिए उसे बीकानेर लाया जा रहा है।’’
उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) और यौन अपराधों से बच्चों को संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2024 12:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

