Rajasthan: गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार लोग गिरफ्तार

राजस्थान के कोटा में पुलिस ने अंतर-राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से कम से कम 387 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits : Pixabay)

कोटा, 3 नवंबर : राजस्थान के कोटा में पुलिस ने अंतर-राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से कम से कम 387 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. बूंदी जिले के पुलिस अधीक्षक जय यादव ने संवाददाताओं को बताया कि गांजा की खेप तस्करी कर ओडिशा के रायगढ़ जिले से बूंदी के हिंडोली इलाके में ले जायी जा रही थी.

उन्होंने बताया कि बूंदी जिला विशेष दल और सदर पुलिस थाने की संयुक्त टीम ने सदर थानाक्षेत्र में वाहनों की तलाशी के दौरान चार संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया. यह भी पढ़ें : देश की खबरें | अनिल देशमुख अपराध से प्राप्त आय के मुख्य लाभार्थी थे : प्रवर्तन निदेशालय

यादव ने बताया कि आरोपियों की पहचान अमीर लाल उर्फ अमित (पटना, बिहार), महेंद्र मेघवाल, बहादुर मीणा और राजू मेघवाल (बूंदी जिला) के रूप में हुई.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Arun Jaitley Stadium Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में आज बल्लेबाज करेंगे रनों की बारिश या गिरेगा विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Delhi Weather Update: दिल्ली में आज बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Preview: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स