एजेंसी न्यूज

Rajasthan Road Accidents: राजस्थान में सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, छह अन्य घायल

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ और दौसा जिले में शनिवार को अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Rajasthan Road Accidents: राजस्थान में सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, छह अन्य घायल
Road Accident (img: File photo)

जयपुर, 1 जून : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ और दौसा जिले में शनिवार को अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार चित्तौड़गढ़ में, छुट्टी मनाकर घर लौट रहे एक परिवार की वैन शनिवार सुबह चित्तौड़गढ़-कोटा राजमार्ग पर नगरी गांव के पास खड़े ट्रक में जा घुसी और कार में सवार दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई. बस्सी थाने के प्रभारी जयेश पाटीदार ने बताया कि परिवार के तीन बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए.

उन्होंने बताया कि वैन में सवार परिवार उदयपुर जिले के भिंडर क्षेत्र के हिता गांव का निवासी था. मृतकों की पहचान सुरेश गर्ग (42) और मांगीलाल गर्ग (45) के रूप में हुई है. घायलों का चित्तौड़गढ़ के एक अस्पताल में उपचार किया जा रहा है. उधर, दौसा जिले में सड़क दुर्घटना में एक दंपति की मौत हो गई और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. ये लोग उज्जैन के महाकाल मंदिर में पूजा करने जा रहे थे. बांदीकुई के थानाधिकारी सुरेंद्र मलिक ने बताया कि हादसा देर रात दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दौसा जिले के बांदीकुई में अनंतवाड़ा गांव के पास हुआ जब कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई. यह भी पढ़ें : Coolers For Transformers: भीषण गर्मी में ट्रांसफॉर्मर को ठंडा करने के लिए लगाए गए कूलर! देखें वीडियो

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने कार सवारों को दौसा जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां राजेश अवस्थी (58) और उनकी पत्नी फराह अवस्थी (55) को मतृ घोषित कर दिया गया तथा दिव्यांक अवस्थी (22) का उपचार किया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि परिवार कानपुर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला था और घायल दिव्यांक गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में काम करता है. हादसे के वक्त परिवार गुरुग्राम से उज्जैन जा रहा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2024 04:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).