Rajasthan Road Accident: डूंगरपुर जिले में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, एक घायल
राजस्थान के डूंगरपुर जिले में शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.
जयपुर, 4 नवंबर : राजस्थान के डूंगरपुर जिले में शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. बिछीवाड़ा के थाना प्रभारी मदनलाल ने बताया कि जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर शुक्रवार की देर रात गलत दिशा से आ रही एक कार निजी बस से टकरा गयी. हादसे में कार सवार चार युवकों की मौत हो गई.
उन्होंने बताया कि घायलों की हालत गंभीर है. शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. सभी मृतक गुजरात के शामलाजी के रहने वाले थे. यह भी पढ़ें : Kerala: केरल में पुलिस दल पर गोली चलाने को लेकर आरोपी का पिता गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि खजूरी की नाल में गलत दिशा से आ रही गुजरात नंबर की कार की गुजरात से डूंगरपुर की ओर जा रही निजी बस से टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सामने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. मृतकों की पहचान सतीश भाई (25), अंकित निनामा (25), रवि (23) और कौशिक (21) के रूप में हुई.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2023 02:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

