एजेंसी न्यूज

Rajasthan: पारिवारिक कलह के चलते महिला ने चार बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगाई

राजस्थान के अजमेर जिले के मांगलियावास थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पारिवारिक कलह के चलते एक महिला ने अपने चार बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी. हालांकि, ग्रामीणों ने महिला को कुएं से जीवित निकाल लिया, लेकिन उसके चारों बच्चों की मौत हो गई.

Rajasthan: पारिवारिक कलह के चलते महिला ने चार बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगाई
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits ANI)

जयपुर, 6 अगस्त : राजस्थान के अजमेर जिले के मांगलियावास थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पारिवारिक कलह के चलते एक महिला ने अपने चार बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी. हालांकि, ग्रामीणों ने महिला को कुएं से जीवित निकाल लिया, लेकिन उसके चारों बच्चों की मौत हो गई. थाना अधिकारी सुनीज टाडा ने शनिवार को बताया के गीगलपुरा गोला गांव में पारिवारिक कलह के चलते मतिया (32) नाम की एक महिला ने अपने चार मासूम बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी.

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से महिला को तो कुएं से जीवित निकाल लिया गया, लेकिन उसके चारों बच्चों-कोमल (4 साल), रिंकू (3 साल), राजवीर (22 माह) और देवराज (एक माह) की जान नहीं बचाई जा सकी. टाडा के मुताबिक, तीन बच्चों कोमल, रिंकू, राजवीर के शवों को शुक्रवार रात कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए पीसांगन अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है. यह भी पढ़ें : उपराष्ट्रपति चुनाव : मनमोहन सिंह ने व्हीलचेयर पर संसद भवन पहुंचकर मतदान किया

वहीं, एक माह के देवराज का शव शनिवार सुबह निकाला गया और उसे भी पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है. टाडा के अनुसार, महिला का पति बोदूराम गुर्जर खेतीबाड़ी करता है. उन्होंने बताया कि फिलहाल इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2022 11:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).