देश की खबरें | राजस्थान : नशे में धुत व्यक्ति ने खुद को बताया भगवान शिव का अवतार, महिला की पीट-पीटकर हत्या की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के उदयपुर जिले में खुद को भगवान शिव का अवतार बताने वाले नशे में धुत एक व्यक्ति ने 85 वर्षीय एक महिला की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
जयपुर, छह अगस्त राजस्थान के उदयपुर जिले में खुद को भगवान शिव का अवतार बताने वाले नशे में धुत एक व्यक्ति ने 85 वर्षीय एक महिला की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि शनिवार को सायरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तारपाल गांव में हुई इस घटना का एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया।
वीडियो में आरोपी प्रताप सिंह (70) को भगवान शिव का अवतार होने का दावा करते हुए महादेव मंदिर के पास महिला को छतरी से पीटते, लात मारते और उसके बाल खींचते देखा जा सकता है।
पुलिस के अनुसार, प्रताप, नाथू सिंह और दो किशोरों सहित चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, जो वहां मौजूद थे और घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे।
वीडियो में बुजुर्ग महिला रहम की गुहार लगाती दिख रही है। इस बीच उसके पास खड़ा दूसरा शख्स आरोपी को ऐसा न करने के लिए कहता रहा। वीडियो बनाने वाले दो नाबालिगों ने भी आरोपी को रोकने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
उदयपुर के पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव ने बताया,‘‘पूछताछ के दौरान, व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि नशे की हालत में उसने सोचा कि वह भगवान शिव का अवतार है और उसने महिला को पीट-पीटकर मार डाला।’’
उन्होंने बताया कि आरोपी ने यह भी दावा किया कि वह महिला को वापस जिंदा कर सकता है।
यादव ने बताया,‘‘मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2023 08:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

