एजेंसी न्यूज

Rajasthan Doctors Strike: राजस्थान में डॉक्टरों का हड़ताल, निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम में सेवाएं प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में प्रस्तावित स्वास्थ्य अधिकार विधेयक के खिलाफ निजी चिकित्सकों के हड़ताल पर जाने से रविवार को निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम में चिकित्सा सेवाएं प्रभावित रहीं।

Rajasthan Doctors Strike: राजस्थान में डॉक्टरों का हड़ताल, निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम में सेवाएं प्रभावित
Representative Image Photo- Wikimedia commons

जयपुर, 19 मार्च: राजस्थान (Rajasthan) में प्रस्तावित स्वास्थ्य अधिकार विधेयक के खिलाफ निजी चिकित्सकों के हड़ताल पर जाने से रविवार को निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम में चिकित्सा सेवाएं प्रभावित रहीं. आंदोलनकारी निजी चिकित्सकों की "संयुक्त संघर्ष समिति" द्वारा बंद का आह्वान किया गया था, जिसके बाद राजस्थान के निजी अस्पताल और नर्सिंग होम सोसाइटी और संयुक्त निजी क्लीनिक और अस्पतालों के सदस्यों ने शनिवार रात से चिकित्सा सेवाएं बंद रखीं. यह भी पढ़ें: वर्ष 2022 में तस्करी कर लाया गया करीब 3500 किलोग्राम सोना जब्त, 47 प्रतिशत बढ़ोतरी

राजस्थान स्वास्थ्य का अधिकार विधेयक राज्य के निवासियों को अस्पतालों, क्लीनिक और प्रयोगशालाओं से मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने का अधिकार देता है. इसमें निजी प्रतिष्ठान भी शामिल होंगे. ‘प्राइवेट हॉस्पिटल्स एंड नर्सिंग होम सोसाइटी’ के सचिव डॉ. विजय कपूर ने कहा, "यह हमारा राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन बंद है और तब तक जारी रहेगा, जब तक कि सरकार विधेयक को वापस नहीं ले लेती." उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर आज चिकित्सकों की बैठक हुई.

उन्होंने कहा कि सोमवार को राजस्थान के सभी जिलों के करीब 3000 चिकित्सकों की विशाल रैली जयपुर में स्टैच्यू सर्किल से लेकर विधानसभा तक विधेयक के विरोध में निकाली जाएगी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2023 06:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).