देश की खबरें | राजस्थान: कांग्रेस ने करणपुर सीट पर रूपिंदर सिंह को उम्मीदवार बनाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने राजस्थान की करणपुर विधानसभा सीट से रूपिंदर सिंह कुन्नर को अपना प्रत्याशी बनाया है। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस आशय की सूचना बुधवार को जारी की है।
जयपुर, 14 दिसंबर कांग्रेस ने राजस्थान की करणपुर विधानसभा सीट से रूपिंदर सिंह कुन्नर को अपना प्रत्याशी बनाया है। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस आशय की सूचना बुधवार को जारी की है।
इस सीट पर मतदान पांच जनवरी को होना है। कांग्रेस उम्मीदवार और तत्कालीन विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण करणपुर सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया था। पार्टी ने कुन्नर के बेटे रूपिंदर सिंह को उम्मीदवार बनाया है।
कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने रुपिंदर को उम्मीदवार घोषित किए जाने की सूचना सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर साझा करते हुये लिखा, ‘‘कांग्रेस पार्टी ने करणपुर विधानसभा सीट पर चुनाव के लिए रूपिंदर सिंह कुन्नर को प्रत्याशी के रूप में नामित किया है। पार्टी पूरी तरह तैयार है, आपको जीत की अग्रिम शुभकामनाएं।’’
निर्वाचन आयोग के अनुसार, करणपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के अलावा 11 उम्मीदवार हैं। यहां केवल कांग्रेस प्रत्याशी को नामांकन करना है। नामांकन 19 दिसंबर तक जमा कराए जा सकते हैं। 20 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 22 दिसंबर तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं।
मतदान पांच जनवरी को होगा और मतगणना आठ जनवरी को होगी।
इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से पूर्व मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी चुनाव लड़ रहे हैं। करणपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 249 मतदान केंद्र हैं। छह दिसंबर तक यहां 2,40,826 मतदाता थे।
पिछले माह हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 115 सीट जीतीं, जबकि कांग्रेस को 69 सीट मिलीं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)