देश की खबरें | राजस्थान : कांग्रेस प्रभारी रंधावा ने जोशी के इस्तीफे को ‘कार्रवाई’ का हिस्सा बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर रंधावा ने जलदाय मंत्री महेश जोशी द्वारा मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दिए जाने की एक वजह 25 सितंबर की घटना के लिए उनके खिलाफ ‘कार्रवाई’ का हिस्सा बताया।

जयपुर, 18 फरवरी कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर रंधावा ने जलदाय मंत्री महेश जोशी द्वारा मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दिए जाने की एक वजह 25 सितंबर की घटना के लिए उनके खिलाफ ‘कार्रवाई’ का हिस्सा बताया।

वहीं, जोशी ने इशारों में ही सचिन पायलट खेमे पर निशाना साधते हुए कहा कि अब इंतजार है कि ‘‘सरकार व पार्टी को कमजोर’’ करने वालों पर कब कार्रवाई होती है।

क्या महेश जोशी का इस्तीफा 25 सितंबर की घटना को लेकर कार्रवाई का हिस्सा है? यह पूछे जाने पर रंधावा ने शनिवार को यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह कार्रवाई का भी और जो दो पद हैं उनका भी है.. दोनों हैं।’’

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक पद से जोशी का इस्तीफा शुक्रवार को स्वीकार किया।

आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार, ‘‘जोशी ने मुख्य सचेतक पद से अपना इस्तीफा बजट सत्र शुरू होने से पहले ही दे दिया था जिसे गहलोत ने शुक्रवार को स्वीकार किया।’’

जोशी जलदाय मंत्री भी हैं।

जोशी ने शनिवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि उन्हें खुशी है कि रंधावा ने उनके इस्तीफे को ‘कार्रवाई’ का हिस्सा माना है। साथ ही उन्होंने इशारों में पायलट खेमे के विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठा दी।

उन्होंने कहा कि वह पहले ही चाह रहे थे उन्हें एक पद से मुक्ति दी जाए।

जोशी ने कहा, ‘‘मेरा इस्तीफा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वीकार किया और रंधावा जी ने इसे कार्रवाई का हिस्सा माना... मुझे खुशी इस बात की है कि कार्रवाई भी हो गई और मेरी इच्छा भी पूरी हो गई।’’

इसके साथ ही जोशी ने कहा, ‘‘और मुझे इंतजार है कि जिन लोगों के नाम, जिन लोगों के खिलाफ शिकायतें रहीं हैं, पार्टी को कमजोर करने की...पार्टी के खिलाफ, सरकार के खिलाफ काम करने की...मुझे ही नहीं बाकी सब को भी इंतजार रहेगा कि उन पर क्या कार्रवाई होती है। वह कार्रवाई हो और सब कार्यकर्ताओं में बराबरी का संदेश जाए।’’

जोशी ने कहा कि उन पर इस्तीफे का कोई दबाव नहीं था।

गौरतलब है कि पायलट व उनके समर्थक कुछ विधायकों ने 2020 में मुख्यमंत्री गहलोत के खिलाफ बगावती तेवर अपना लिए थे जिससे राज्य में राजनीतिक संकट पैदा हो गया था। हालांकि, आलाकमान के हस्तक्षेप से मामला सुलझा था।

वहीं, पिछले साल 25 सितंबर को कांग्रेस विधायक दल की बैठक पार्टी पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खरगे और अजय माकन की मौजूदगी में गहलोत के निवास पर होनी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

VD Satheesan Oath Ceremony: आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, खरगे, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता समारोह में होंगे शामिल

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड