एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान : मुख्यमंत्री शर्मा ने श्रीनाथ जी मंदिर में दर्शन किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को डीग जिले में स्थित श्रीनाथजी मंदिर में गोवर्धन पूजा की। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी।

देश की खबरें | राजस्थान : मुख्यमंत्री शर्मा ने श्रीनाथ जी मंदिर में दर्शन किए

जयपुर, दो नवंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को डीग जिले में स्थित श्रीनाथजी मंदिर में गोवर्धन पूजा की। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी।

श्रीनाथजी मंदिर डीग जिले के पूंछरी का लौठा में स्थित है।

आधिकारिक बयान के अनुसार, शर्मा ने प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं दी और प्रदेश की सुख-समृद्धि व खुशहाली के लिए कामना की।

मुख्यमंत्री ने सप्तकोसीय परिक्रमा परिक्रमा कर रहे लोगों से मुलाकात की और सभी को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दी।

शर्मा ने इस दौरान सपत्नीक मुखारविंद का जल एवं दुग्धाभिषेक कर स्थानीय कार्यक्रम में भाग भी लिया।

इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, विधायक बहादुर सिंह कोली व शैलेश सिंह मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2024 07:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).