देश की खबरें | राजस्थान: नाबालिग से दुष्कर्म पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, दो गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एक साल से अधिक समय तक नाबालिग से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपियों में से दो को बूंदी जिले में गिरफ्तार किया गया है।

कोटा (राजस्थान), 20 नवंबर एक साल से अधिक समय तक नाबालिग से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपियों में से दो को बूंदी जिले में गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि पीड़ित लड़की को आश्रय गृह भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 13 वर्षीय पीड़िता अपनी मां और चार भाइयों के साथ रहती थी। लड़की की मां घरेलू सहायिका के रूप में काम करती है और उसके पिता की कोविड-19 महामारी के दौरान मृत्यु हो गई थी।

मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़की के एक रिश्तेदार ने ‘चाइल्ड हेल्पलाइन’ पर फोन कर उसकी पारिवारिक स्थिति के बारे में बताया और उसके भविष्य के बारे में चिंता व्यक्त की। स्वयंसेवकों ने नाबालिग को बचाया और 10 नवंबर को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष पेश किया।

लाखेरी पुलिस थाने के एसएचओ महेश कुमार ने बताया कि सीडब्ल्यूसी के सदस्यों द्वारा की गई काउंसलिंग के दौरान, पीड़िता ने यौन शोषण की अपनी आपबीती सुनाई और आरोप लगाया कि उसके पड़ोस के पांच लोग पिछले एक साल से उसका शारीरिक शोषण और दुष्कर्म कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सीडब्ल्यूसी की रिपोर्ट पर, पुलिस ने बृहस्पतिवार को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत पांच लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया और उसी दिन लड़की की चिकित्सा जांच कराई।

एसएचओ ने कहा कि पीड़िता के बयान शनिवार को धारा 164 के तहत एक मजिस्ट्रेट के सामने भी दर्ज किए गए, जिसके बाद पुलिस ने पांच आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया, जिनकी पहचान रघु पंडित (46) और हेमराज सोनी (46) के रूप में हुई है, जबकि मामले में तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ जांच चल रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस