एजेंसी न्यूज

Rajasthan : सीए ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस जाँच में जुटी

राजस्थान के डूंगरपुर जिले के आसपुर थाना क्षेत्र में एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगातार कथित रूप से आत्महत्या कर ली.

Rajasthan : सीए ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस जाँच में जुटी
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

जयपुर, 12 सितंबर : राजस्थान (Rajasthan) के डूंगरपुर जिले के आसपुर थाना क्षेत्र में एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगातार कथित रूप से आत्महत्या कर ली. थानाधिकारी संजीव ने बताया कि पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) मनीष सिंधी ने शनिवार रात को पंखे से फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली.

उन्होंने बताया कि घटना के समय सिंधी के माता-पिता और परिजन गुजरात गये हुए थे. आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है. उन्होंने बताया कि रविवार को घरेलू सहायिका जब काम करने आयी तो बार-बार दरवाजा खटखटाने के बावजूद सिंधी ने दरवाजा नहीं खोला. यह भी पढ़ें : Jammu and Kashmir: बारामूला जिले में बादल फटने से अचानक आई बाढ़, 4 की मौत- 1 लापता

इसलिए उसने पड़ोसियों से संपर्क किया, जिन्होंने घर के भीतर झांक कर देखा, तो सिंधी का शव पंखे से फांसी के फंदे से लटकता हुआ दिखा. उन्होंने बताया कि सिंधी के परिजनों को सूचित कर दिया गया है, उनके आने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2021 03:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).