देश की खबरें | राजस्थान : महिलाओं के खिलाफ अपराध, प्रश्न पत्र लीक सहित अन्य मुद्दों को लेकर भाजपा का प्रदर्शन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और पार्टी की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सीपी जोशी समेत अन्य नेताओं ने महिलाओं के खिलाफ अपराध और प्रश्न पत्र लीक सहित कई मुद्दों को लेकर मंगलवार को राज्य की कांग्रेस सरकार पर हमला बोला।
जयपुर, एक अगस्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और पार्टी की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सीपी जोशी समेत अन्य नेताओं ने महिलाओं के खिलाफ अपराध और प्रश्न पत्र लीक सहित कई मुद्दों को लेकर मंगलवार को राज्य की कांग्रेस सरकार पर हमला बोला।
उन्होंने लोगों से आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को जनादेश देने का आह्वान किया।
राज्य सरकार के खिलाफ ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान के तहत जयपुर में आयोजित ‘सचिवालय का घेराव’ कार्यक्रम के लिए कूच करने से पहले पार्टी कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अरुण सिंह ने कहा कि कांग्रेस के शासन में जनता त्रस्त है, अपराध बढ़ गए हैं और भर्ती परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक हो रहे हैं।
उन्होंने दावा किया, “जनता अगले चुनाव में कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने के लिए तैयार है।”
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जोशी ने राज्य सरकार पर तुष्टिकरण का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री को कथित ‘लाल डायरी’ के बारे में लोगों को जवाब देना चाहिए।
सभा के बाद राज्य भर से आए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान के तहत सचिवालय की ओर मार्च किया। इस प्रदर्शन को देखते हुए सचिवालय के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। स्टेच्यू सर्कल पर कई जगह बैरिकेड लगाए गए हैं और यातायात मार्ग में परिवर्तन किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)