देश की खबरें | राजस्थान: भाजपा ने 112 सीट जीतीं, तीन पर आगे

जयपुर, तीन दिसंबर राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के वोटों की गिनती रविवार को हुई।

निर्वाचन आयोग के शाम सात बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक भाजपा ने 112 सीट पर जीत दर्ज की है और तीन सीट पर उसके उम्मीदवार आगे हैं।

कांग्रेस 64 सीट जीत चुकी है जबकि पांच सीट पर आगे है।

राज्य विधानसभा की 200 में से 199 सीट के लिए चुनाव हुए हैं। दलवार स्थिति इस प्रकार है-

पार्टी आगे जीत कुल

भाजपा 03 112 115

कांग्रेस 05 64 69

निर्दलीय 01 07 08

अन्य 00 07 07

कुंज पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)