देश की खबरें | राजस्थान : भाजपा प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चे ने खरगे के बयान की निंदा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे के बयान ‘‘बकरीद में बचेंगे, तो मोहर्रम में नाचेंगे’’ की निंदा करते हुए कहा कि यह बयान अल्पसंख्यक समाज को झकझोर देने वाला है।

जयपुर, 13 अक्टूबर राजस्थान में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे के बयान ‘‘बकरीद में बचेंगे, तो मोहर्रम में नाचेंगे’’ की निंदा करते हुए कहा कि यह बयान अल्पसंख्यक समाज को झकझोर देने वाला है।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सादिक खान ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमेशा भाजपा को सांप्रदायिकता के मुद्दों पर कठघरे में खड़ी करने वाली कांग्रेस बताये कि उनके वरिष्ठ नेता ने इस तरीके का बयान क्यों दिया? यह लोग जहां भी जाते हैं, अपनी सुविधानुसार सत्ता प्राप्त के लिए बयान देते रहते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रत्याशी मल्लिकार्जुन खरगे को पता होना चाहिए कि मोहर्रम में नाचते नहीं, बल्कि हजरत मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन व उनके 72 साथियों द्वारा दी गई शहादत (कुर्बानी) को लेकर शहादत दिवस के रूप में इस दिन को मनाया जाता है, यह खुशी का नहीं बल्कि गम का मौका है।’’

भाजपा नेता आरोप लगाया कि खरगे इस तरीके के बयान देकर अल्पसंख्यक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का कार्य कर रहें हैं।

खान ने कहा कि खरगे को बयान दिये 24 घंटे हो चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई माफी नहीं मांगी गई है।

मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हमीद खान मेवाती ने कहा कि खरगे जब तक इस बयान पर माफी नहीं मांगेगे, तब तक उन्हें राजस्थान की धरती पर कदम नहीं रखने देंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा 16 व 17 अक्टूबर को प्रदेशभर में मल्लिकार्जुन खरगे का पुतला दहन करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस