देश की खबरें | राजस्थान: भाजपा विधायक ने अजान के लिये लाउडस्पीकरों की आवाज नियंत्रित करने की जरूरत बताई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के जयपुर में हवा महल विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक बालमुकुंद आचार्य ने सोमवार को कहा कि अजान के लिए लाउडस्पीकरों की आवाज नियंत्रित करने की जरूरत है।

जयपुर, 17 मार्च राजस्थान के जयपुर में हवा महल विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक बालमुकुंद आचार्य ने सोमवार को कहा कि अजान के लिए लाउडस्पीकरों की आवाज नियंत्रित करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि तेज आवाज से कई लोगों को सिरदर्द और ‘माइग्रेन’ की समस्या होती है तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

आचार्य ने कहा कि इन दिनों में (रमजान) जानबूझकर लाउडस्पीकरों की आवाज बढ़ा दी जाती है और कुछ लोगों ने अपने घरों में लाउडस्पीकर लगा लिए हैं, जिस पर पुलिस प्रशासन को निगरानी रखनी चाहिए और उसे नियंत्रित करना चाहिए।

कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने सत्तारूढ़ दल के विधायक आचार्य के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा के कुछ विधायक अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं, इसलिए इस तरह की फालतू के बयान दे रहे हैं।

भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य ने यहां संवाददाताओं से कहा, “” जिनको पीड़ा है, सिर दर्द है, माइग्रेन है तो उन्हें इसे ठीक करने की आवश्यकता है। इन दिनों में (रमजान) आवाज ज्यादा की जा रही है। कुछ घरों में लाउडस्पीकर लगाए जा रहे हैं। हमने दो-चार जगहों पर निवेदन किया है कि घर पर लाउडस्पीकर नहीं लगायें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस प्रशासन जांच करे कि आवाज कितनी होनी चाहिए और कितनी आवाज फिलहाल है। उस आवाज की जांच करने के लिये पुलिस प्रशासन से निवेदन करूंगा कि वे मामले की जांच करें’’

पिछली कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे खाचरियावास ने कहा कि भाजपा के विधायक फालतू के बयान देते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now