देश की खबरें | राजस्थान: भाजपा नेता ने सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मी को श्रद्धांजलि दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हरियाणा प्रभारी सतीश पूनिया ने शनिवार को दिवंगत सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सुरेंद्र सिंह ओला को नीमराणा के माजरा काठ स्थित उनके पैतृक निवास पर श्रद्धांजलि दी।

जयपुर, 14 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हरियाणा प्रभारी सतीश पूनिया ने शनिवार को दिवंगत सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सुरेंद्र सिंह ओला को नीमराणा के माजरा काठ स्थित उनके पैतृक निवास पर श्रद्धांजलि दी।

पूनिया ने प्रशासनिक अधिकारियों से फोन पर बात की और परिजनों की मांगों पर हर संभव मदद करने को कहा।

उन्होंने कहा कि सुरेंद्र सिंह ओला की मौत बेहद दुखद है, जिन्होंने अपनी ड्यूटी के दौरान जान गंवा दी।

भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी संगठन, राज्य सरकार और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं तथा सरकार मृतक के परिवार को सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

जयपुर में बुधवार को मुख्यमंत्री शर्मा के काफिले में शामिल सुरक्षा वाहन को एक टैक्सी कार ने टक्कर मार दी थी, जिसमें पांच पुलिसकर्मियों समेत सात लोग घायल हो गए थे।

यातायात पुलिस के एएसआई सुरेंद्र सिंह का उपचार के दौरान निधन हो गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका