देश की खबरें | राजस्थान: 15 वर्षीय लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने के लिए तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के बूंदी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को उसके घर से कथित तौर पर अगवा कर उससे दुष्कर्म करने के मामले में तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कोटा, 26 मार्च राजस्थान के बूंदी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को उसके घर से कथित तौर पर अगवा कर उससे दुष्कर्म करने के मामले में तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान राकेश मीणा, लवकुश मीणा और महावीर सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने अपने माता-पिता के साथ मंगलवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि राकेश और लवकुश ने शुक्रवार रात को उसके घर से उसका अपहरण कर लिया और उसे एक पुल के पास ले गए।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि राकेश ने उससे दुष्कर्म किया जबकि लवकुश सड़क पर पहरा दे रहा था।

पीड़िता ने बताया कि इसके बाद वे (राकेश और लवकुश) उसे सड़क पर छोड़कर भाग गए।

पुलिस के मुताबिक, लड़की ने महावीर सिंह नाम के एक व्यक्ति से मदद मांगी, जो उसे रात के समय एक कमरे में ले गया लेकिन सुबह सुरक्षित घर छोड़ दिया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अपने माता-पिता के डर से वह देर रात घर नहीं जाना चाहती थी।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर राकेश और लवकुश के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1) (दुष्कर्म), 70 (2) (सामूहिक दुष्कर्म) और 137(2) (अपहरण) तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

पुलिस उपाधीक्षक आशीष भार्गव ने बताया कि पुलिस ने महावीर सिंह के खिलाफ भी 15 वर्षीय पीड़िता को उसके माता-पिता या पुलिस के पास न ले जाने और उसे अपने साथ एक कमरे में रखने का मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता को मेडिकल जांच के बाद बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष पेश किया गया और सीडब्ल्यूसी ने उसे बालिका आश्रय गृह भेजने का आदेश दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी