Raj Kundra Case: अश्लील फिल्मों से जुड़े मामले में राज कुंद्रा व सहयोगी को मिली जमानत, आज हो सकते हैं रिहा
अश्लील फिल्मों के निर्माण और ऐप के जरिये उन्हें प्रसारित करने के मामले में दो महीने पहले गिरफ्तार किये गए व्यवसायी राज कुंद्रा को यहां मजिस्ट्रेट की एक अदालत ने सोमवार को जमानत दे दी. मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट एस बी भाजीपाले ने 50 हजार रुपये के मुचलके पर कुंद्रा को जमानत दे दी.
मुंबई, 21 सितंबर : अश्लील फिल्मों के निर्माण और ऐप के जरिये उन्हें प्रसारित करने के मामले में दो महीने पहले गिरफ्तार किये गए व्यवसायी राज कुंद्रा (Raj Kundra) को यहां मजिस्ट्रेट की एक अदालत ने सोमवार को जमानत दे दी. मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट एस बी भाजीपाले ने 50 हजार रुपये के मुचलके पर कुंद्रा को जमानत दे दी. कुंद्रा के सहयोगी और मामले में सह आरोपी रायन थोर्प को भी जमानत दे दी गई. कुंद्रा के वकील ने कहा कि 46 वर्षीय व्यवसायी को मुंबई की आर्थर रोड जेल में न्यायिक हिरासत में रखा गया है और उन्हें मंगलवार को सुबह साढ़े नौ बजे रिहा किया जा सकता है.
कुंद्रा मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति हैं और उन पर भारतीय दंड संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी तथा अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज है. कुंद्रा ने अदालत के समक्ष जमानत याचिका दाखिल करते हुए दावा किया था कि मामले में मुंबई पुलिस की अपराध शाखा द्वारा दायर पूरक आरोप पत्र में उनके खिलाफ कोई भी सबूत नहीं है. यह भी पढ़ें : Raj Kundra को पोर्नोग्राफी मामले में 50 हजार रुपए के मुचलके पर मिली जमानत
उन्होंने याचिका में दावा किया था कि उनके कथित संदिग्ध अश्लील सामग्री के निर्माण में ‘सक्रिय रूप से’ शामिल होने का कोई सबूत नहीं हैं और उन्हें मामले में ‘बलि का बकरा’ बनाया जा रहा है.मामले की जांच कर रही अपराध शाखा ने हाल ही में कुंद्रा और तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ अदालत में पूरक आरोप पत्र दायर किए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2021 12:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

