देश की खबरें | मुद्दों को उठाने का मतलब विद्रोह नहीं है: कांग्रेस प्रवक्ता
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 28 अगस्त कांग्रेस प्रवक्ता अनंत गाडगिल ने शुक्रवार को कहा कि मुद्दों को उठाने का मतलब विद्रोह नहीं होता। साथ ही उन्होंने भाजपा नेताओं को चीनी ‘‘अतिक्रमण’’ और आर्थिक तथा विदेश नीति के मोर्चों पर सरकार की ‘‘विफलताओं’’ के मुद्दों पर उनके राष्ट्रीय नेतृत्व के खिलाफ बोलने का साहस दिखाने की चुनौती दी।

उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र मौजूद है।

यह भी पढ़े | Aaditya Thackeray ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री की बात ट्विटर प्रोफाइल से हटा दी, इस्तीफे की अटकलें हुई तेज.

गाडगिल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए पूछा, ‘‘क्या भाजपा नेता उनके राष्ट्रीय नेतृत्व के खिलाफ बोलेंगे? मैं भाजपा को चीनी अतिक्रमण (एलएसी के पार), विदेश नीति और अर्थव्यवस्था के मुद्दों पर बहस करने की चुनौती देता हूं। क्या भाजपा नेता अपने केंद्रीय नेतृत्व के खिलाफ आवाज उठाएंगे।’’

उन्होंने कहा कि मुद्दों को उठाने का मतलब विद्रोह नहीं है।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में दो और आतंकी मारे गए, अब तक 4 ढेर: 28 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दरअसल गाडगिल उस मामले का जिक्र कर रहे थे, जिसमें 20 से अधिक कांग्रेस नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर संगठनात्मक बदलाव की मांग की थी।

कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की सोमवार को हुई बैठक के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए, गाडगिल ने कहा कि (बैठक की) कार्यवाही ने साबित कर दिया कि 134 साल पुरानी पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र मौजूद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)