एजेंसी न्यूज

UP Rains: यूपी में बारिश का कहर, मकान गिरने से दो बच्चियों की मौत

उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले में भारी बारिश के कारण एक मकान की कच्ची दीवार गिरने से दो बच्चियों की मौत हो गई। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

UP Rains: यूपी में बारिश का कहर, मकान गिरने से दो बच्चियों की मौत
बारिश (Photo Credits: PTI)

फतेहपुर (उप्र), 13 अक्टूबर : उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले में भारी बारिश के कारण एक मकान की कच्ची दीवार गिरने से दो बच्चियों की मौत हो गई. प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया. उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सदर अवधेश कुमार निगम ने बृहस्पतिवार को बताया कि ललौली थाना क्षेत्र में करैहा गांव के मजरे सालोना डेरा में बुधवार शाम करीब पांच बजे कमलेश निषाद की छह वर्षीय बेटी नैना एवं सौखी निषाद की पांच वर्षीय बेटी प्रांसी खेल रही थी और इस दौरान पड़ोसी के मकान की दीवार भरभराकर गिर पड़ी.

कुमार के अनुसार दोनों मासूम मलबे में दब गई और दीवार गिरने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग दौड़कर मौके पर पहुंच गए एवं उन्होंने दोनों बच्चियों को मलबे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं. यह भी पढ़ें : मानवबलि: अंधविश्वास से जुड़ी प्रथाओं पर लगाम लगाने के लिए माकपा ने नए कानून की वकालत की

हादसे की जानकारी पर एसडीएम, नायब तहसीलदार के साथ राजस्व कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और दोनों मासूम बच्चियों के परिवार को ढाढस बंधाते हुए उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2022 12:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).