देश की खबरें | राजस्थान के अनेक स्थानों पर बारिश का दौर जारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में बीते 24 घंटों के दौरान पूर्वी हिस्सों के कुछ भागों में हल्की से मध्यम और एक दो स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश दर्ज की गई।
जयपुर, 20 जुलाई राजस्थान में बीते 24 घंटों के दौरान पूर्वी हिस्सों के कुछ भागों में हल्की से मध्यम और एक दो स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार इस दौरान राज्य के पश्चिमी भाग के कई स्थानों पर हल्की से भारी बारिश हुई।
उन्होंने बताया कि रविवार सुबह 8.30 बजे तक समाप्त हुए बीते 24 घंटों में राज्य में सबसे अधिक बारिश माउंट आबू तहसील में दर्ज की गई, जो 145 मिमी थी । जयपुर के मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि वर्तमान में एक तंत्र दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान व आसपास के पाकिस्तान क्षेत्र के ऊपर अवस्थित है। रविवार को जैसलमेर व आसपास क्षेत्र को छोड़कर शेष अधिकांश भागों में भारी बारिश से राहत की प्रबल संभावना है।
उन्होंने बताया कि 21-22 जुलाई को उत्तरी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है।
उन्होंने बताया कि अगले एक सप्ताह तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश में कमी आएगी। हालांकि, कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है।
विभाग के अनुसार राज्य में शनिवार को सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर में 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान सिरोही में 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2025 03:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

