विदेश की खबरें | बारिश से जुड़ी घटनाओं में अफगानिस्तान में 31, पाकिस्तान में 13 लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अफगानिस्तान के प्राकृतिक आपदा प्रबंधन मंत्रालय के प्रवक्ता शफीउल्ला रहीमी ने रविवार को बताया कि कम से कम 31 लोगों की मौत हो चुकी है, 74 लोग घायल हुए हैं, जबकि 41 अन्य लापता हैं। राजधानी काबुल और मैदान वरदक तथा गजनी प्रांतों में अचानक बाढ़ आई है।
अफगानिस्तान के प्राकृतिक आपदा प्रबंधन मंत्रालय के प्रवक्ता शफीउल्ला रहीमी ने रविवार को बताया कि कम से कम 31 लोगों की मौत हो चुकी है, 74 लोग घायल हुए हैं, जबकि 41 अन्य लापता हैं। राजधानी काबुल और मैदान वरदक तथा गजनी प्रांतों में अचानक बाढ़ आई है।
उन्होंने कहा कि ज्यादातर मौतें पश्चिम काबुल और मैदान वरदक में हुई है।
रहीमी ने यह भी कहा कि बाढ़ में 250 पशुओं की भी जान चली गई।
पाकिस्तान में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण रविवार को 13 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।
उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पिछले 48 घंटे में बारिश से संबंधित घटनाओं में नौ लोगों की मौत हुई है।
पुलिस अधिकारी राजा मिर्जा हसन के अनुसार, गिलगित बाल्टिस्तान क्षेत्र के स्कर्दू इलाके में, एक बड़े भूस्खलन की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई।
प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता तैमूर खान ने कहा कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में भारी बारिश और तूफान से कम से कम 74 मकान क्षतिग्रस्त हो गए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)