एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में बुधवार शाम हुई बारिश, अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई।

देश की खबरें | दिल्ली में बुधवार शाम हुई बारिश, अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट

नयी दिल्ली, सात मई राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई।

बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 2.8 डिग्री कम है।

मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम है।

इससे पहले, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को गरज के साथ बारिश होने का अनुमान जताया था। सापेक्ष आर्द्रता सुबह 8:30 बजे 69 प्रतिशत और शाम 5:30 बजे 47 प्रतिशत दर्ज की गई।

आईएमडी के अनुसार, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

इस बीच, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को शहर की वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में आ गई, और शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 153 रहा।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2025 08:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).