एजेंसी न्यूज

AUS vs SA, ICC World Cup 2023 Semi- final: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेमीफाइनल मैच में बारिश डाल सकती है खलल

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुरुवार को यहां होने वाले विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में बारिश खलल डाल सकती है

AUS vs SA, ICC World Cup 2023 Semi- final: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेमीफाइनल मैच में बारिश डाल सकती है खलल
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका (Photo Credits: Twitter)

AUS vs SA, ICC World Cup 2023: कोलकाता, 14 नवंबर ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुरुवार को यहां होने वाले विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में बारिश खलल डाल सकती है. दोनों सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिजर्व दिन की व्यवस्था है लेकिन मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिक तेज बारिश होने की संभावना है. प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार मैच पूरा होने के लिए दोनों टीम का कम से कम 20 ओवर खेलना अनिवार्य है. यह भी पढ़ें: न्यूज़ीलैंड के खिलाफ मैच में उतरते ही विराट कोहली के नाम दर्ज होगा ये रिकॉर्ड, चार वनडे विश्व कप सेमीफ़ाइनल खेलने वाले बनेंगे पहले भारतीय

लेकिन अगर ऐसा संभव नहीं हो पाता तो इस मैच का कोई परिणाम नहीं निकलेगा तथा दक्षिण अफ्रीका की टीम लीग चरण की अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया से ऊपर रहने के कारण अहमदाबाद में रविवार को होने वाले फाइनल में जगह बना लेगी.

लीग चरण में भारत अपने सभी नौ मैच जीत कर शीर्ष पर रहा था जबकि दक्षिण अफ्रीका दूसरे और ऑस्ट्रेलिया तीसरे नंबर पर रहा था.

मौसम विभाग के क्षेत्रीय निदेशक गणेश दास ने पीटीआई से कहा,‘‘गुरुवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। दिनभर बादल छाए रहेंगे और शाम को बारिश हो सकती है. दिन आगे बढ़ने के साथ बारिश थोड़ा तेज हो सकती है लेकिन शुक्रवार को अधिक तेज बारिश होने की संभावना है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2023 10:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).