एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली के कुछ हिस्सों में हुई बारिश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली में शनिवार शाम को हल्की बारिश हुई, जिससे दिन भर की उमस के बाद राष्ट्रीय राजधानी को राहत मिली।

देश की खबरें | दिल्ली के कुछ हिस्सों में हुई बारिश

नयी दिल्ली, 26 जून पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली में शनिवार शाम को हल्की बारिश हुई, जिससे दिन भर की उमस के बाद राष्ट्रीय राजधानी को राहत मिली।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान जताया था।

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान इस सीजन के सामान्य से तीन डिग्री कम 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने रविवार को हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

शाम 5.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 45 प्रतिशत दर्ज की गई।

न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 26 और 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2021 08:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).