देश की खबरें | दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश, अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के कुछ हिस्सों में मंगलवार शाम को बारिश हुई और दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रहा।
नयी दिल्ली, 24 दिसंबर दिल्ली के कुछ हिस्सों में मंगलवार शाम को बारिश हुई और दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रहा।
शहर की वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ है। दिल्ली में शाम सात बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 358 दर्ज किया गया, जो सुबह 398 था। फिर भी यह ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।
मध्य, दक्षिण और पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में शाम को बारिश हुई।
अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से अधिक है। दिन में आसमान में बादल छाए रहे।
डेटा दर्ज करने वाले 37 निगरानी स्टेशनों में से दो (मुंडका और नेहरू नगर) ने वायु गुणवत्ता को ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया, जबकि 32 ने ‘बहुत खराब’ श्रेणी में और शेष ने ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।
आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में दिन के दौरान आर्द्रता का स्तर 100 से 73 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2024 09:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

