Mumbai Rains: मुंबई में हुई बारिश, मौसम विभाग ने बताया मानसून से पहले की वर्षा
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और उसके निकटवर्ती इलाकों में मंगलवार को सुबह बारिश होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इसे मानसून से पहले की बारिश बताया है.
मुंबई, 8 जून : महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजधानी मुंबई और उसके निकटवर्ती इलाकों में मंगलवार को सुबह बारिश होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इसे मानसून से पहले की बारिश बताया है. मुंबई के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान विभाग (RMC) ने बताया कि सुबह 11 बजे तक यहां मालवणी, बोरीवली और दहिसर जैसे इलाकों में 30 मिमी तक बारिश दर्ज की गई. आईएमडी ने महाराष्ट्र में शनिवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून पहुंचने की पुष्टि कर दी थी, जब मानसून तटीय रत्नागिरी जिले में हरनाई बंदरगाह में पहुंचा था.
अनुकूल परिस्थितियों के बावजूद, मानसून अब भी मुंबई नहीं पहुंचा है. मुंबई आरएमसी की निदेशक शुभांगी भुते ने शहर में हुई इस बारिश को ‘‘संवहनीय वर्षा’’ (कनेक्टिव प्रेसीपिटेशन) बताया है. उन्होंने कहा, ‘‘ आप देख सकते हैं कि आदलों की गड़गड़ाहट है, बिजली कड़क रही है और बारिश लगातार धीमी-तेज हो रही है. यह भी पढ़ें : भारत सरकार ने होने वाले नेशनल कोविड वैक्सीनेशन प्रोग्राम के लिए संशोधित दिशानिर्देश जारी किए
आप इसे मानसून से पहले की बारिश कह सकते है, लेकिन निश्चित तौर पर यह दक्षिण-पश्चिम मानसून नहीं है.’’अधिकारी ने बताया कि मानसून पहुंचने के अभी कोई संकेत नहीं है.अधिकारी ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए 10 जून के बाद यहां दक्षिण-पश्चिम मानसून पहुंचने की घोषणा की जा सकती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2021 12:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

