विदेश की खबरें | इंडोनेशिया में बारिश, भूस्खलन के कारण 55 लोगों की मौत, 40 से अधिक लोग लापता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. देश की आपदा राहत एजेंसी ने बताया कि बारिश के कारण 40 से अधिक लोग लापता हैं।

देश की आपदा राहत एजेंसी ने बताया कि बारिश के कारण 40 से अधिक लोग लापता हैं।

स्थानीय आपदा एजेंसी के प्रमुख लेनी ओला ने बताया कि ईस्ट नूसा टेंगारा प्रांत के एडोनारा द्वीप में आधी रात के बाद लामेनेले गांव में हजारों घरों पर आस-पास की पहाड़ियों से कीचड़ गिरा, जिसके कारण मारे गए 38 लोगों के शवों को बचावकर्ताओं ने बरामद कर लिया है और कम से कम पांच लोग घायल हैं।

राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण एजेंसी ने बताया कि बाढ़ के कारण कम से कम 17 अन्य लोगों की मौत हो गई और कम से कम 42 लोग लापता हैं।

एजेंसी प्रवक्ता रादित्या जती ने बताया कि बिजली आपूर्ति ठप होने और सड़कों पर कीचड़ एवं मलबा होने के कारण राहत कार्य बाधित हुआ।

उन्होंने बताया कि रविवार रात तक सैकड़ों लोग राहत कार्य में जुटे रहे। बाढ़ और भूस्खलन के कारण कम से कम छह गांव प्रभावित हुए हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान जान-माल के हुए नुकसान की सटीक जानकारी हासिल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी