एजेंसी न्यूज

Delhi Weather Update: दिल्ली में हुई बारिश, न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को सुबह बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री कम है.

Delhi Weather Update: दिल्ली में हुई बारिश, न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज
(Photo Credit ANI)

नयी दिल्ली, 4 जुलाई : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को सुबह बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री कम है. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी दिल्ली में बृहस्पतिवार को सुबह तक बीते 24 घंटे की अवधि के दौरान नौ मिमी बारिश हुई. मौसम विभाग ने दिन में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है.

सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 94 प्रतिशत दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 78 दर्ज किया गया जो 'संतोषजनक' श्रेणी में आता है. यह भी पढ़ें : Air Pollution: जानलेवा बन रहा वायु प्रदूषण, देश के 10 शहरों में 7 फीसदी मौतों के लिए जहरीली हवा जिम्मेदार

शून्य और 50 के बीच एक एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2024 10:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).