एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हरियाणा, पंजाब में बारिश से मिली लोगों को राहत, तापमान में भारी गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा और पंजाब में पिछले दो दिन से हो रही बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से निजात दिलाई है, वहीं दोनों राज्यों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | हरियाणा, पंजाब में बारिश से मिली लोगों को राहत, तापमान में भारी गिरावट

चंडीगढ़, 18 जून हरियाणा और पंजाब में पिछले दो दिन से हो रही बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से निजात दिलाई है, वहीं दोनों राज्यों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार सुबह 8:30 बजे से पहले के 24 घंटों में कई इलाकों में बारिश हुई।

पंजाब के जिन स्थानों पर बारिश हुई उनमें लुधियाना, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, होशियारपुर और रूपनगर शामिल हैं।

हरियाणा के अंबाला, हिसार, नारनौल, गुरुग्राम, सिरसा और नूह में भी बारिश हुई। इस दौरान चंडीगढ़ में भी हल्की बारिश हुई।

मंगलवार को चंडीगढ़ के साथ-साथ पंजाब और हरियाणा में अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई।

चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम है।

सामान्य तौर पर, दोनों राज्यों में अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जो पिछले सप्ताह के विपरीत है, जब कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक था।

न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2025 02:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).