राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के 24वें दिन बारिश ने डाला व्यवधान
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली जा रही ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ इन दिनों कर्नाटक में है और बारिश के कारण शनिवार को इस यात्रा में विलंब हुआ.
गुंडलुपेट (कर्नाटक), 1 अक्टूबर : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली जा रही ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ इन दिनों कर्नाटक में है और बारिश के कारण शनिवार को इस यात्रा में विलंब हुआ. कर्नाटक में आज यात्रा का दूसरा दिन है और गुंडलूपेट में मूसलाधार बारिश की वजह से यात्रा बाधित हुई.
कांग्रेस पार्टी के सूत्रों के अनुसार, यात्रा शनिवार को चामराजनगर जिले के तोंडावाड़ी से सुबह साढ़े छह बजे आगे बढ़नी थी. कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ‘‘भारत जोड़ो यात्रा अपने 24वें दिन बेगुर से सुबह साढ़े छह बजे शुरू होनी थी लेकिन बारिश के कारण इसमें विलंब हो गया है. 15 दिनों के अंतराल के बाद बारिश हुई और इससे किसानों को फायदा होगा. यह भी पढ़ें : कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव : थरूर आज नागपुर से प्रचार अभियान शुरू करेंगे
यह निश्चित रूप से वही है जिसके लिए प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से यात्रा निकाली जा रही है.’’ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को सुबह तमिलनाडु के गुडलुर से कर्नाटक के गुंडलूपेट पहुंचे. कर्नाटक में यात्रा 21 दिन में 511 किलोमीटर का सफर तय करेगी. कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई यह यात्रा 30 जनवरी 2023 को जम्मू में संपन्न होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2022 09:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

