खेल की खबरें | बारिश के कारण इंग्लैंड की जीत की उम्मीद टूटी, ऑस्ट्रेलिया ने एशेज बरकरार रखी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. वर्ष 2005 के बाद से यह संभवत: सबसे रोमांचक और करीबी एशेज श्रृंखला है। ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैच की श्रृंखला में 2-1 की अजेय बढ़त के साथ सुनिश्चित किया कि ट्रॉफी उसके पास बरकरार रहेगी।
वर्ष 2005 के बाद से यह संभवत: सबसे रोमांचक और करीबी एशेज श्रृंखला है। ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैच की श्रृंखला में 2-1 की अजेय बढ़त के साथ सुनिश्चित किया कि ट्रॉफी उसके पास बरकरार रहेगी।
श्रृंखला में अब सिर्फ एक टेस्ट खेला जाना बाकी है।
इंग्लैंड ने पूरे मैच के दौरान दबदबा बनाए रखा लेकिन द ओवल में चौथे दिन सिर्फ 30 ओवर का खेल होने और अंतिम दिन एक भी ओवर नहीं फेंके जाने के कारण ऑस्ट्रेलिया मुकाबला ड्रॉ कराने में सफल रहा।
शनिवार को खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में पांच विकेट पर 214 रन बनाए थे और वह पहली पारी के आधार पर मेजबान टीम से 61 रन से पीछे था।
इंग्लैंड को एशेज जीतने की अपनी उम्मीद जीवंत रखने के लिए अंतिम दिन सिर्फ पांच विकेट की जरूरत थी लेकिन लगातार बारिश के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी और मेजबान टीम का एक बार फिर एशेज जीतने का सपना टूट गया।
श्रृंखला के अंतिम टेस्ट के भी रोमांचक होने की उम्मीद है। ऑस्ट्रेलिया जहां उस टेस्ट में इंग्लैंड में 22 साल में पहली श्रृंखला जीतने के इरादे से उतरेगा तो वहीं मेजबान टीम की नजरें श्रृंखला 2-2 से बराबर करके बेन स्टोक्स की अगुआई में अजेय क्रम जारी रखने पर टिकी होंगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)