एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कश्मीर में 24 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि से निवासियों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली। हालांकि, अधिकारियों ने रविवार को बताया कि यह राहत ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगी क्योंकि घाटी के कई हिस्सों में 24 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है।

देश की खबरें | कश्मीर में 24 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान

श्रीनगर, 19 जनवरी कश्मीर में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि से निवासियों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली। हालांकि, अधिकारियों ने रविवार को बताया कि यह राहत ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगी क्योंकि घाटी के कई हिस्सों में 24 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है।

शनिवार रात को कश्मीर में न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। श्रीनगर में पारा शून्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जो पिछली रात के तापमान (शून्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस नीचे) कम है।

दक्षिण कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविरों में से एक पहलगाम में तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के तापमान (शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे) से मामूली ज्यादा है।

स्कीइंग के लिए मशहूर उत्तरी कश्मीर के पर्यटन स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस, पंपोर शहर के कोनीबल में शून्य से दो डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा में शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस और कोकरनाग में शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि कश्मीर में एक सप्ताह तक बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “अगले 36 घंटों में कई स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 22 से 23 जनवरी तक जम्मू में हल्की से मध्यम बारिश और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बर्फबारी की संभावना है।”

अधिकारी ने बताया कि 24 से 28 जनवरी तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है और 29 से 31 जनवरी तक फिर से बारिश होने का पूर्वानुमान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2025 04:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).