देश की खबरें | ‘मेक इन इंडिया’ पर जोर देने के लिये रेलवे ने 44 जोड़ी वंदे भारत ट्रेनों की नयी निविदा जारी की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रेलवे ने 44 जोड़ी वंदे भारत ट्रेनों के विनिर्माण के लिये नयी ‘‘घरेलू’’ निवादा जारी की है, जिसमें केवल भारत में पंजीकृत कंपनियां ही बोली लगा सकती हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी ।
नयी दिल्ली, 21 सितंबर रेलवे ने 44 जोड़ी वंदे भारत ट्रेनों के विनिर्माण के लिये नयी ‘‘घरेलू’’ निवादा जारी की है, जिसमें केवल भारत में पंजीकृत कंपनियां ही बोली लगा सकती हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी ।
रेलवे ने अगस्त में एक महीने पहले जारी की गई वैश्विक निविदा (टेंडर) रद्द कर दी थी। दरअसल, यह बात सामने आई थी कि निविदा में बोली लगाने वाली छह कंपनियों में से एक सीआरआरसी पायोनियर इलेक्ट्रिक थी जिसमें चीन की सीआरआरसी की संयुक्त साझेदारी है।
यह भी पढ़े | Maharashtra Corona Update: कोरोना की चपेट में महाराष्ट्र, 15,738 नए मामले पाए गए, 344 मरीजों की मौत.
रेलवे के प्रवक्ता ने बताया, 'संशोधित टेंडर भारत सरकार की मेक इन इंडिया नीति की प्राथमिकता के अनुरूप है ।'
यह टेंडर आगे बढ़ाने, नियंत्रण और अन्य उपकरणों के साथ-साथ 44 जोड़ी ट्रेन के डिब्बों के लिए है।
यह भी पढ़े | लोकसभा में महामारी रोग (संशोधन) विधेयक, 2020 पास: 21 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
मंत्रालय ने यह भी बताया कि बोली से पहले टेंडर के लिये बैठक 29 सितंबर को होगी और इसे (टेंडर को) 17 नवंबर को खोला जायेगा ।
बोली दस्तावेज में कहा गया है कि इन ट्रेनों का विनिर्माण इंटीग्रल कोच फैक्ट्री चेन्नई, रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला, तथा मोडर्न कोच फैक्ट्री रायबरेली में किया जायेगा ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)