देश की खबरें | रेलवे ने सभी नियमित यात्री सेवाओं को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रेलवे ने कहा है कि सभी नियमित यात्री ट्रेन सेवाएं अगले नोटिस तक निलंबित रहेंगी, वहीं 230 विशेष ट्रेनें चलती रहेंगी।
नयी दिल्ली, 11 अगस्त रेलवे ने कहा है कि सभी नियमित यात्री ट्रेन सेवाएं अगले नोटिस तक निलंबित रहेंगी, वहीं 230 विशेष ट्रेनें चलती रहेंगी।
रेलवे ने एक बयान में कहा, ‘‘सभी संबंधित पक्षों के संज्ञान में लाया जाता है, जैसा पहले ही निर्णय लिया गया है और सूचित किया गया है कि नियमित यात्री और लोकल ट्रेन सेवाएं अगले नोटिस तक निलंबित रहेंगी।’’
यह भी पढ़े | COVID-19 Care & Precautions: नहीं खत्म हुया है कोरोना वायरस का कहर, हर कदम पर बरतें एहतियात.
उसने कहा, ‘‘गौरतलब है कि इस समय चल रहीं 230 विशेष ट्रेनें चलती रहेंगी। मुंबई में राज्य सरकार की जरूरत के अनुसार केवल सीमित आधार पर चल रहीं लोकल ट्रेनें भी चलती रहेंगी।’’
रेलवे ने कहा कि विशेष ट्रेनों में यात्रियों की संख्या पर नियमित नजर रखी जा रही है और आवश्यकता के आधार पर अतिरिक्त विशेष ट्रेनें चलाई जा सकती हैं।
यह भी पढ़े | Pranab Mukherjee Health Update: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत और बिगड़ी, अभी भी वेंटिलेटर पर.
उसने कहा कि हालांकि लॉकडाउन से पहले तक चल रहीं अन्य सभी नियमित ट्रेनें और उपनगरीय ट्रेनें अगले नोटिस तक निलंबित रहेंगी।
इससे पहले रेलवे ने सभी ट्रेन सेवाओं को 12 अगस्त तक निलंबित कर दिया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)