देश की खबरें | रेलवे ने त्‍योहारी सीजन को देखते हुए छह जोड़ी रेल सेवाओं में डिब्बे बढ़ाए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रेलवे ने त्‍योहारी सीजन को देखते हुए छह जोड़ी रेल सेवाओं में डिब्बे बढ़ाने का फैसला किया है।

जयपुर, 20 अक्टूबर रेलवे ने त्‍योहारी सीजन को देखते हुए छह जोड़ी रेल सेवाओं में डिब्बे बढ़ाने का फैसला किया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी ने बताया कि दीपावली व छठ पूजा के लिए अतिरक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु छह जोड़ी रेल सेवाओं में डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

इसके तहत बीकानेर-दादर-बीकानेर रेल सेवा में बीकानेर से 26 से 31 अक्टूबर तक व दादर से दिनांक 27 अक्टूबर से एक नवंबर तक एक द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

इसी तरह हिसार-कोयम्बटूर-हिसार, अजमेर-आगरा फोर्ट-अजमेर, श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर, बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर और दिल्ली सराय-जोधपुर-दिल्ली सराय रेल सेवा के डिब्बे बढ़ाए जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now