जरुरी जानकारी | रेलवे की ई-खरीद प्रणाली का वाणिज्य मंत्रालय के जीईएम के साथ होगा एकीकरण: अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रेल की ई-खरीद प्रणाली और वाणिज्य मंत्रालय के खरीद पोर्टल ‘गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस’ (जीईएम) मिलकर दोनो मंचों के एकीकरण पर काम कर रहे हैं। इस कदम से जीईएम का दायरा बढ़ेगा और खरीद-बिक्री की प्रक्रिया में भी बढ़ोतरी होगी।

नयी दिल्ली, 26 जुलाई भारतीय रेल की ई-खरीद प्रणाली और वाणिज्य मंत्रालय के खरीद पोर्टल ‘गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस’ (जीईएम) मिलकर दोनो मंचों के एकीकरण पर काम कर रहे हैं। इस कदम से जीईएम का दायरा बढ़ेगा और खरीद-बिक्री की प्रक्रिया में भी बढ़ोतरी होगी।

वाणिज्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया इस समय भारत सरकार के खरीद पोर्टल ‘जीईएम’ और भारतीय रेलवे की इलेक्ट्रॉनिक खरीद प्रणाली (आईआरईपीएस) और एकीकृत सामग्री प्रबंधन प्रणाली (आईएमएमएस) के एकीकरण की संभावनाओं और व्यवहार्यताओं का मूल्यांकन किया जा रहा है।

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में उत्तर प्रदेश, ठीक होने वाले पीड़ितों के डिस्चार्ज को लेकर सरकार की तरफ से जारी हुई नही घोषणा.

उन्होंने बताया, ‘‘यह एक तकनीकी एकीकरण है। इससे एक समेकित खरीद प्रणाली बनाने में मदद मिलेगी। हम एकीकरण की संभावनाएं तलाश रहे हैं। हम पहले मूल्यांकन कर रहे हैं और फिर एकीकरण किया जाएगा।’’

मूल्यांकन के बाद रेलवे और जीईएम आगे के कदम पर फैसला लेंगे।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने नाइट ड्यूटी अलाउंस के नियमों में किया बदलाव.

एकीकरण की प्रक्रिया के बारे में अधिकारी ने बताया, ‘‘हम दोनों मंचों के बीच एक पुल का निर्माण करेंगे। रेलवे ई-खरीद प्रणाली पर बोली के लिए जो भी डेटा प्रकाशित करता है, उस डेटा का इस्तेमाल जीईएम के मार्केट प्लेस मॉडल पर भी किया जा सकता है।’’

जीईएम मंत्रालयों, विभागों और एजेंसियों के लिए खरीद और बिक्री की प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए कई उपाय कर रहा है।

वाणिज्य मंत्रालय ने सार्वजनिक खरीद के लिए जीईएम की शुरुआत अगस्त 2016 में की थी। इसका मकसद सरकारी खरीद के लिए एक खुला और पारदर्शी मंच उपलब्ध कराना है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\