देश की खबरें | रेलवे ने झारखंड सरकार से ताना भगत प्रदर्शनकारियों को पटरियां से हटाने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रेलवे ने झारखंड सरकार को टोरी स्टेशन पर पटरियों से ताना भगत प्रदर्शनकारियों को हटाने तथा घंटों से फंसी नयी दिल्ली-रांची स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस और दर्जनों मालगाड़ियों के लिए रास्ता साफ करने को कहा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, तीन सितंबर रेलवे ने झारखंड सरकार को टोरी स्टेशन पर पटरियों से ताना भगत प्रदर्शनकारियों को हटाने तथा घंटों से फंसी नयी दिल्ली-रांची स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस और दर्जनों मालगाड़ियों के लिए रास्ता साफ करने को कहा है।

पूर्व मध्य रेलवे के हाजीपुर डिवीजन के महाप्रबंधक ने झारखंड के मुख्य सचिव को लोगों को पटरियों से तुरंत हटाने के लिए पत्र लिखा है।

यह भी पढ़े | Coronavirus Update India: भारत में रिकवरी रेट हुई 77 फीसदी, COVID-19 से संक्रमित 68,584 मरीज एक दिन में हुए ठीक.

उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि टोरी स्टेशन पर जन आंदोलन के कारण बरकाकाना-गढ़वा रोड खंड में ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गयी है।

उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि राज्य में विगत में भी इस तरह के व्यवधानों से ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुयी है।

यह भी पढ़े | Monsoon session of Parliament: मानसून सत्र में लिखित मिलेंगे सवालों के जवाब, टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन बोले-ये संसद है गुजरात का जिमखाना नहीं.

उन्होंने कहा कि झारखंड में ट्रेनों की आवाजाही में इस प्रकार के व्यवधान से मालगाड़ियों और यात्री ट्रेनों का संचालन प्रभावित होता है तथा विभिन्न महत्वपूर्ण सरकारी बिजली घरों को कोयले की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। इससे देश की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ने के साथ ही आम जनता को भी काफी असुविधा होती है।

एक अधिकारी ने कहा कि रांची जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस और करीब 70 मालगाड़ियां बृहस्पतिवार को सुबह से फंसी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\