पृथक-वास में रखे गये रेलकर्मी ने लगायी फांसी
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि टूंडला स्थित रेलवे कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय ओम प्रकाश ने एच.एच. मेडिकल कॉलेज स्थित पृथक-वास केंद्र में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
फिरोजाबाद (उप्र), 29 अप्रैल फिरोजाबाद जिले के टूंडला इलाके में अपने वरिष्ठ अधिकारी के कोविड-19 संक्रमित पाये जाने के बाद एहतियातन पृथक रखे गये एक रेलकर्मी ने बुधवार को पृथक-वास केन्द्र में कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि टूंडला स्थित रेलवे कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय ओम प्रकाश ने एच.एच. मेडिकल कॉलेज स्थित पृथक-वास केंद्र में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
उन्होंने बताया कि ओम प्रकाश को उनके वरिष्ठ अधिकारी के कोविड-19 संक्रमित पाये के कारण उनके सम्पर्क में आने के संदेह में 20 अप्रैल को एच.एच. मेडिकल कॉलेज स्थित केंद्र में पृथक रखा गया था।
टूंडला के उपजिलाधिकारी के. पी. सिंह तोमर ने बताया कि 23 अप्रैल को ओम प्रकाश का नमूना जांच के लिये भेजा गया था, मगर किसी कारण से सही परिणाम नहीं आ सका।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को जांच के लिए दोबारा नमूना भेजा गया, जिसकी रिपोर्ट अभी नहीं आयी है। इस बीच उनके आत्महत्या करने की सूचना मिली।
उन्होंने बताया कि रिपोर्ट के बारे में सैफई हॉस्पिटल से संपर्क किया जा रहा है। परिजनों को सूचना दी गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2020 02:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

