एजेंसी न्यूज

रेलवे कर्मी ने बुजुर्ग मां की हत्या कर लगाई मकान में आग, ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

हरियाणा के जींद में एक रेलवे कर्मी ने शनिवार तड़के बुजुर्ग मां की कथित रूप से हत्या कर मकान में आग लगा कर दी और और बाद में ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली.

रेलवे कर्मी ने बुजुर्ग मां की हत्या कर लगाई मकान में आग, ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- pixabay)

जींद (हरियाणा),13 नवंबर : हरियाणा के जींद में एक रेलवे कर्मी ने शनिवार तड़के बुजुर्ग मां की कथित रूप से हत्या कर मकान में आग लगा कर दी और और बाद में ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. शहर थाना प्रभारी धर्मबीर ने बताया कि बेटे (रेलवेकर्मी) ने तेजधार हथियार से वार कर अपनी मां की हत्या कर दी और वह फिर मकान में आग लगा कर फरार हो गया.

रेलवे चौकी प्रभारी चरण सिंह ने बताया कि सुबह गांव मोहलखेड़ा के निकट एक युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली, वह रेलवे डी ग्रुप में कार्यरत था. उसपर अपनी मां की हत्या का आरोप है. शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है. रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह भी पढ़ें : चुराचांदपुर हमले में पांच जवान शहीद, उनके परिवार के दो सदस्य भी मारे गए : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

पुलिस के अनुसार रेलवे कालोनी के निवासी अजय (32) ने शनिवार अल सुबह अपने क्वार्टर में बुजुर्ग मां माया देवी (65) की कुल्हाड़ी से काट कर निर्मम हत्या कर दी और फिर मकान में आग लगा कर वह फरार हो गया. मकान से उठती आग की लपटों को देख पड़ोसियों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 13, 2021 05:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).