देश की खबरें | रेलवे डीजल इंजनों को विद्युत इंजनों में तब्दील करने की योजना पर पुनर्विचार कर रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रेलवे डीजल इंजनों को विद्युत इंजनों में तब्दील करने की अपनी महत्वाकांक्षी योजना पर पुनर्विचार कर रहा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 10 जुलाई रेलवे डीजल इंजनों को विद्युत इंजनों में तब्दील करने की अपनी महत्वाकांक्षी योजना पर पुनर्विचार कर रहा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वी. के. यादव ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस योजना के नफा-नुकसान का पता लगाने के लिये एक उच्च स्तरीय समिति गठित की गई है।

यह भी पढ़े | गैंगस्टर विकास दुबे का अंतिम संस्कार किया गया, पत्नी और बेटे साथ मौजूद रहे करीबी रिश्तेदार.

रेलवे ने 2018 में कहा था कि वह डीजल इंजन के समूचे बेड़े को उनके नवीनीकरण में आने वाली आधी से भी कम लागत में विद्युत इंजन में तब्दील करने के एक ‘मास्टर प्लान’ पर काम कर रहा है।

पिछले साल फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में इस तरह से तब्दील किये गये प्रथम रेल इंजन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया था, जिसे रेलवे ने ‘‘ डीजल इंजन से विद्युत इंजन में तब्दील किया गया दुनिया का पहला रेल इंजन ’’ बताया था।

यह भी पढ़े | दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2089 नए मामले, 2468 हुए ठीक: 10 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

यादव ने कहा, ‘‘हमने इस बारे में पता लगाने के लिये एक उच्च स्तरीय समिति गठित की है कि क्या डीजल इंजनों को (विद्युत इंजनों में) तब्दील करना आर्थिक एवं तकनीकी रूप से की जाने वाली सर्वाधिक व्यवहार्य चीज होगी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘जिन डीजल इंजनों को विद्युत इंजनों में तब्दील किया गया है वे बहुत पुराने हैं और वे करीब पांच-छह साल ही उपयोग में लाये जा सकते थे। उन्हें तब्दील किये जाने पर उन्हें और पांच-दस साल उपयोग में लाया जा सकेगा। साथ ही, अभी हम 12,000, 9,000 अश्व शक्ति (एचपी) क्षमता के डीजल इंजनों का उपयोग कर रहे हैं तथा पुराने इंजन करीब 4,500 एचपी के हैं। हम इन्हें तब्दील किये जाने के नफा-नुकसान का आकलन करने पर काम कर रहे हैं। ’’

उन्होंने कहा कि समिति के 15 अगस्त तक रिपोर्ट सौंपने की उम्मीद है।

अधिकारियों ने बताया कि रेलवे ने अभी तक तीन डीजल इंजनों को विद्युत इंजनों में तब्दील किया है और इसमें से प्रत्येक में करीब दो करोड़ रुपये की लागत आई है। ’’

रेलवे का यह कदम भारतीय रेल का पूर्ण रूप से विद्युतीकरण करने की दिशा में एक कदम है। इससे हर साल करीब 2.83 अरब लीटर ईंधन की खपत घट जाएगी।

यादव ने कहा कि रेलवे इस बारे में भी विचार कर रहा है कि क्या डीजल इंजनों को पड़ोसी देशों को निर्यात किया जा सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\