नयी दिल्ली, 21 फरवरी रेलिगेयर एंटरप्राइजेज के शेयर में शुक्रवार को 18.9 प्रतिशत की उछाल आई, जब बर्मन परिवार ने खुली पेाशकश के बंद होने के बाद एक नियंत्रणकारी हिस्सेदारी हासिल कर ली और प्रवर्तक के रूप में नामित हो गए।
खुली पेाशकश के बाद, बर्मन परिवार की शेयरधारिता बढ़कर 25.16 प्रतिशत हो गई, जिससे वह कंपनी के सबसे बड़े शेयरधारक और प्रवर्तक बन गया।
बीएसई पर रेलिगेयर एंटरप्राइजेज का शेयर 18.97 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 265.30 रुपये पर बंद हुआ।
बर्मन समूह के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमने रेलिगेयर एंटरप्राइजेज लिमिटेड (आरईएल) का नियंत्रण हासिल कर लिया है और हम इसके प्रवर्तक के रूप में नामित हो गए हैं। हम अपने विनियामकों, शेयरधारकों और अन्य अंशधारकों के उनके भरोसे और विश्वास के लिए आभारी हैं।’’
प्रवक्ता ने कहा कि उनकी तात्कालिक प्राथमिकता कंपनी में स्थिरता लाना, शासन को मजबूत करना और सतत विकास को बढ़ावा देना है।
प्रवक्ता ने कहा कि बर्मन समूह आरईएल के नेतृत्व और बोर्ड के साथ मिलकर अपनी रणनीतिक दिशा को मजबूत करेगा और दीर्घकालिक मूल्य सृजन को बढ़ाएगा।
मोतीलाल ओसवाल फोकस्ड फंड 7.15 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ रेलिगेयर में दूसरा सबसे बड़ा अंशधारक है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY