ताजा खबरें | रेल चर्चा तीन अंतिम रास

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. उन्होंने केरल की कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार पर केंद्र की भाजपा सरकार के साथ मिलीभगत कर राज्य में सिल्वर लाइन ट्रेन परियोजना को मंजूरी देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सब लोग जानते हैं कि राज्य के कितने लोग इसमें चल पाएंगे? उन्होंने कहा कि इसके बजाय केंद्र एवं राज्य सरकार को केरल के चारों हवाई अड्डों का उन्नयन करना चाहिए।

उन्होंने केरल की कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार पर केंद्र की भाजपा सरकार के साथ मिलीभगत कर राज्य में सिल्वर लाइन ट्रेन परियोजना को मंजूरी देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सब लोग जानते हैं कि राज्य के कितने लोग इसमें चल पाएंगे? उन्होंने कहा कि इसके बजाय केंद्र एवं राज्य सरकार को केरल के चारों हवाई अड्डों का उन्नयन करना चाहिए।

निर्दलीय अजीत कुमार भुइंया ने कहा कि रेलवे के सामान्य श्रेणी के डिब्बों में यात्रा करके कोई भी जान सकता है कि भारतीय रेलवे की क्या स्थिति है? उन्होंने प्रश्न किया कि आम यात्री को कब तक मवेशी की तरह फर्श पर यात्रा करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा?

उन्होंने कहा कि देश को एक राष्ट्रीय रेलवे नीति बनानी चाहिए क्योंकि यह किसी की निजी संपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि असम के रेलवे स्टेशनों पर वेटिंग रूम की स्थिति बहुत ही खराब रहती है और उनको देश के अन्य हिस्सों के समान बनाये जाने की आवश्यकता है।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के विनय विश्वम ने कहा कि रेलवे पूरे भारत को जोड़ती है लेकिन आज वह बहुत सारी समस्याओं का सामना कर रही है। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक रोजगार देने वाले रेलवे में आज बड़ी संख्या में पद खाली पड़े हैं। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि रेलवे में कुल कितने पद खाली पड़े हैं।

उन्होंने कहा कि अन्य क्षेत्रों की तरह रेलवे में भी निजीकरण का प्रहार दिख रहा है।

जनता दल (यू) के रामनाथ ठाकुर ने भी सरकार से मांग की कि रेलवे में खाली पड़े पदों को निश्चित समय सीमा में भरा जाए। उन्होंने बिहार की अधूरी पड़ी विभिन्न रेलवे परियोजनाओं को पूरा करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि सरकार को छोटे-छोटे रेलवे स्टेशनों के सौन्दर्यीकरण का काम शीघ्र गति से करना चाहिए। उन्होंने रेल मंत्री से कहा कि सांसद लोकसभा एवं राज्यसभा में छोटे-छोटे मामलों के निराकरण के मुद्दे उठाते हैं किंतु अधिकारी उनका कोई समाधान नहीं निकालते हैं।

भाजपा के डॉ. अनिल अग्रवाल ने कहा कि रेलवे भारत की जीवनरेखा है जो पूरे देश को एक सूत्र में बांधती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में ट्रेनों में हरित शौचालय बनाने के काम में तेजी लायी गयी जिससे प्रदूषण को रोकने में काफी मदद मिली।

उन्होंने कहा कि सरकार ने विगत में जो कदम उठाये हैं, उनसे रेल दुर्घटनाओं में कमी आयी है, ट्रेनों की गति में तेजी आयी है और ट्रेनों समय से चल रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले काफी समय से ट्रेनों के सीजनल टिकट में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की है। उन्होंने कहा कि इस दौरान जहां कई नये ट्रेन शुरू की गयी वहीं पुरानी ट्रेन के फेरे बढ़ाए गए हैं।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की डॉ फौजिया खान ने महाराष्ट्र की अधूरी पड़ी विभिन्न परियोजनाओं को पूरा करने की मांग की।

चर्चा अधूरी रही।

माधव अविनाश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी