देश की खबरें | रायजोर दल ने परिसीमन के खिलाफ निर्वाचन आयोग के सुनवाई स्थल के बाहर प्रदर्शन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विपक्षी रायजोर दल के कई सदस्यों को शुक्रवार को तब हिरासत में ले लिया गया जब वे परिसीमन प्रक्रिया के विरोध में उस स्थल के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे जहां संबंधित मसौदा प्रस्ताव पर निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ द्वारा सुनवाई की जा रही थी।

गुवाहाटी, 21 जुलाई विपक्षी रायजोर दल के कई सदस्यों को शुक्रवार को तब हिरासत में ले लिया गया जब वे परिसीमन प्रक्रिया के विरोध में उस स्थल के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे जहां संबंधित मसौदा प्रस्ताव पर निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ द्वारा सुनवाई की जा रही थी।

पहले दो दिन में सुनवाई शांतिपूर्ण ढंग से हुई।

रायजोर दल के प्रमुख एवं शिवसागर से विधायक अखिल गोगोई समेत कुछ अन्य लोग शुक्रवार को आयोग के समक्ष अपना प्रतिनिधित्व रखने के लिए सुनवाई स्थल पहुंचे थे कि तभी उनकी पार्टी के कुछ सदस्यों ने गेट पर नारेबाजी शुरू कर दी।

परिसीमन प्रक्रिया के खिलाफ किए गए प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी नेता धर्ज्य कोंवर और प्रणब डेका ने किया।

सुरक्षाकर्मियों ने जब उन्हें प्रदर्शन करने से रोका तो वे सुनवाई स्थल के बाहर सड़क को अवरुद्ध करने की कोशिश करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाकर्मियों का भी विरोध किया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

इसके बाद उन्हें बस में बैठाकर सुनवाई स्थल से दूर ले जाया गया।

उनकी हिरासत के बारे में विस्तृत जानकारी का अभी इंतजार है।

निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ असम के विधानसभा और संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के लिए परिसीमन प्रस्तावों के मसौदे पर सार्वजनिक सुनवाई के लिए बुधवार को यहां पहुंची थी।

आयोग को इस दौरान 11 राजनीतिक दलों और 71 अन्य संगठनों के सुझाव प्राप्त हुए जिन पर विचार किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\