देश की खबरें | आय से अधिक संपत्ति को लेकर वरिष्ठ लेखाधिकारी के ठिकानों पर छापे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शनिवार को आय से अधिक संपत्ति जमा करने के मामले में अजमेर में वित्त पेंशन विभाग में वरिष्ठ लेखा अधिकारी दौलत सिंह दायमा के आवास और अन्य स्थानों पर छापेमारी की।
जयपुर, 21 मई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शनिवार को आय से अधिक संपत्ति जमा करने के मामले में अजमेर में वित्त पेंशन विभाग में वरिष्ठ लेखा अधिकारी दौलत सिंह दायमा के आवास और अन्य स्थानों पर छापेमारी की।
ब्यूरो के महानिदेशक बीएल सोनी ने कहा कि टीम ने अजमेर में आरोपी वरिष्ठ लेखा अधिकारी के आवास और अन्य स्थानों पर छापेमारी की।
उन्होंने बताया कि इस दौरान टीम को संपत्ति के दस्तावेज तथा आभूषण मिले, जिनकी कीमत उसकी घोषित आय से 450 प्रतिशत अधिक आंकी गई।
उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान 15 आवासीय और व्यावसायिक भूखंडों के दस्तावेज, 10 बैंक खाते, दो बैंक लॉकर, 850 ग्राम चांदी के गहने, 100 ग्राम सोने के आभूषण और 3.30 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।
दायमा के पास आय से अधिक संपत्ति जमा होने की गोपनीय सूचना मिलने पर ब्यूरो की खुफिया इकाई ने कार्रवाई शुरू की। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2022 07:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

