जरुरी जानकारी | मुंबई में मोबाइल एसेसरीज डीलरों पर छापेमारी में 200 करोड़ रुपये की काली कमाई का पता चला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आयकर विभाग ने मुंबई के मोबाइल एसेसरीज डीलरों पर छापेमारी में 200 करोड़ रुपये से अधिक के बेहिसाबी धन का पता लगाया है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 20 मार्च आयकर विभाग ने मुंबई के मोबाइल एसेसरीज डीलरों पर छापेमारी में 200 करोड़ रुपये से अधिक के बेहिसाबी धन का पता लगाया है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने शनिवार को यह जानकारी दी।

इन डीलरों ने चीन से आयात के मूल्य को कम कर दिखाया था।

सीबीडीटी ने कहा, ‘‘इस अभियान से पता चलता है कि मोबाइल एसेसरीज कारोबार का लगभग पूरा क्षेत्र ‘बेहिसाबी’ है। मुख्य कलपुर्जों का आयात मुंबई और चेन्नई बंदरगाह के जरिये चीन से होता है।’’

बयान में कहा गया है कि छापेमारी से यह बात सामने आई कि डीलर बिक्री और खरीद को कम कर दिखा रहे थे। जांच में यह भी पता चला कि चीन के व्यापारियों से लेनदेन वी-चैट ऐप के जरिये किया गया।

विभाग ने फॉरेंसिक के जरिये वी-चैट संदेश पकड़े हैं। इन सूचनाओं के जरिये चीन से आयात की मात्रा और लागत का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

सीबीडीटी ने कहा कि छापेमारी के दौरान 5.89 करोड़ रुपये की बेहिसाबी नकदी जब्त की गई। छापेमारी के दौरान करीब 270 करोड़ रुपये की बेहिसाबी कमाई का पता चला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Streaming: आज लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त