देश की खबरें | गिरफ्तार कांस्टेबल के आतंकी वित्तपोषण से संबंध का पता लगाने के लिए जम्मू कश्मीर के दो जिलों में छापेमारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर की राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार हेड कांस्टेबल के कई ठिकानों पर बुधवार को छापेमारी की ताकि यह पता लगाया जा सके कि कांस्टेबल आतंकी वित्तपोषण के मामले में शामिल था या नहीं । अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जम्मू, 21 सितंबर जम्मू कश्मीर की राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार हेड कांस्टेबल के कई ठिकानों पर बुधवार को छापेमारी की ताकि यह पता लगाया जा सके कि कांस्टेबल आतंकी वित्तपोषण के मामले में शामिल था या नहीं । अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मोहम्मद रमजान को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। उसके नाम पर 16 बैंक खाते हैं जिनसे करोड़ों रुपयों का लेन-देन हुआ है। वह 10 विदेशी मोबाइल नंबरों के भी संपर्क में था और उसके पास नकली पासपोर्ट भी था।

अधिकारियों ने कहा कि राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) की जम्मू शाखा की एक टीम ने रमजान के और दुबई में रह रहे अबु बकर के कुलगाम एवं जम्मू शहर के भटिंडी इलाके में स्थित मकानों पर छापेमारी शुरू की। छापेमारी अब भी जारी है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमलोग यह जांच कर रहे हैं कि क्या वह (रमजान) आतंकी वित्तपोषण में भी शामिल था क्योंकि उसके पास कई खाते हैं और उनमें करोड़ों रुपयों का लेन-देन हुआ है।’’

स्थानीय अदालत ने मंगलवार को रमजान को जमानत देने से इनकार कर दिया और कहा कि उसके 16 बैंक खातों, जिनमें करीब छह करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ है, के बारे में पुलिस रिपोर्ट और उसके संपर्क में रहे 10 विदेशी नंबर मामले की गंभीरता की ओर इशारा कर रहे हैं।

पुलिस जांच में यह भी पता चला कि रमजान ने मुंबई, उत्तर प्रदेश और गोवा समेत देश के कई हिस्सों का दौरा किया था। वह बातचीत के लिए कई मोबाइल नंबरों और वीपीएन (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) का इस्तेमाल करता था। एसआईए ने पाया कि रमजान ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर कई पैन कार्ड रखे थे। वह फर्जी दस्तावेज के आधार पर विदेश भी गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज