देश की खबरें | राहुल, प्रियंका के हाथरस दौरे पर सवाल करके केंद्रीय मंत्रियों ने पीड़िता का अपमान किया: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने पंजाब में एक बच्ची से कथित दुष्कर्म के मामले पर ‘चुप्पी’ को लेकर केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और प्रकाश जावड़ेकर की ओर से राहुल गांधी पर निशाना साधे जाने के बाद शनिवार को पलटवार करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्रियों ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा के हाथरस दौरे को लेकर सवाल करके पीड़िता का अपमान किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर कांग्रेस ने पंजाब में एक बच्ची से कथित दुष्कर्म के मामले पर ‘चुप्पी’ को लेकर केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और प्रकाश जावड़ेकर की ओर से राहुल गांधी पर निशाना साधे जाने के बाद शनिवार को पलटवार करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्रियों ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा के हाथरस दौरे को लेकर सवाल करके पीड़िता का अपमान किया है।

पार्टी प्रवक्ता सुष्मिता देव ने यह दावा भी किया कि भाजपा पंजाब की घटना को मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है क्योंकि बिहार में विधानसभा चुनाव है।

यह भी पढ़े | kerala: केरल सरकार का बड़ा फैसला, कोरोना पीड़ित के शव को अंतिम संस्कार से पहले देख सकेंगे परिजन.

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की प्रमुख ने कहा कि पंजाब की घटना के बाद वहां की कांग्रेस सरकार ने त्वरित कार्रवाई की, जबकि हाथरस मामले में उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने मामले पर पर्दा डालने, पीड़िता के परिवार को प्रताड़ित करने और अपराधियों को बचाने का प्रयास किया।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ भाजपा के तीन नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों निर्मला सीतारमण, प्रकाश जावड़ेकर और हर्षवर्धन ने हाथरस की घटना के बाद पहली बार अपना मुंह खोला। उनका मकसद घटना की निंदा करना और पीड़िता के परिवार के प्रति संवेदनशीलता दिखाना नहीं, बल्कि विपक्ष के नेताओं की आलोचना करना था।’’

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: नीतीश कुमार का RJD पर बड़ा हमला, कहा- बिहार में लालटेन का युग खत्म हुआ.

सुष्मिता ने कहा, ‘‘इनसे हम सवाल पूछते हैं कि आप लोग हाथरस की घटना के बाद कहां थे? हाथरस के मामले में राहुल जी और प्रियंका जी ही नहीं, बल्कि विपक्ष के कई नेता वहां पहुंचे थे। वे वहां पीड़िता और उसके परिवार के लिए न्याय की मांग करते हुए वहां गए थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा सरकार के मंत्रियों ने हाथरस जाने वाले नेताओं पर अंगुली उठायी है। ऐसा करके उन्होंने हाथरस की पीड़िता का अपमान किया है।’’

गौरतलब है कि भाजपा ने महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामलों में ‘‘चयनित रूख’’ अपनाने के लिए शनिवार को कांग्रेस के नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर निशाना साधा और पंजाब में छह वर्षीय एक बच्ची से कथित बलात्कार और फिर उसे मार डालने को लेकर उनकी ‘‘चुप्पी’’ पर सवाल उठाये।

भाजपा की वरिष्ठ नेता निर्मला सीतारमण ने कहा कि पीड़िता बिहार के एक प्रवासी परिवार से है। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव पर भी कटाक्ष किया कि क्या उन्होंने राज्य में उनके साथ संयुक्त चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी से इस मुद्दे पर सवाल पूछा था।

भाजपा के एक अन्य नेता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर उत्तर प्रदेश के हाथरस में ‘‘राजनीतिक दौरे’’ पर जाने का आरोप लगाया।

गौरतलब है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भाजपा शासित राज्य उत्तर प्रदेश के हाथरस में उस पीड़ित लड़की के परिवार से मिलने गये थे जिससे कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया था और बाद में उसकी दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई थी।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\